फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

260 शस्त्र लाइसेंसधारकों के असलहे होंगे निरस्त

Mon, 22 Apr 2019 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
रामकोला। लोकसभा चुनाव को देखते हुए रामकोला थाना क्षेत्र के 260 शस्त्रधारकों के लाइसेंस निरस्त किए जा सकते हैं। बार-बार अपील के बावजूद शस्त्र जमा न करने पर पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। संस्तुति मिलते ही इनके शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र में 511 लाइसेंसी शस्त्रधारक हैं। पुलिस चुनाव को देखते हुए इनके शस्त्र जमा करने के लिए कई बार मिल चुकी है। बार बार दबाव बनाने के बावजूद 251 लोगों ने ही अपना शस्त्र जमा किया है।

रामकोला थाने के एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि अब तक 251 लोगों ने अपने शस्त्र जमा किए हैं। जिन्होंने शस्त्र जमा नहीं किया है, उनका लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी की जाएगी। बार-बार चेतावनी के बावजूद शस्त्र जमा न किए जाने की वजह से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें