फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो ने लग्जरी कार को मारी टक्कर, चार गंभीर

Mon, 10 Jun 2019 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एनएच 28 पर बगही गांव के पास ट्रक के टक्कर से क्षतिग्रस्त वाहन मौके पर पहुंची पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटहेरवा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगही गांव के सामने रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पटहेरवा से तमकुही की तरफ जा रही लग्जरी कार में स्कार्पियो की टक्कर से कार दूसरे लेन में जा गिरी। उसमें सवार एक ही गांव के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया, जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के शेखवापट्टी गांव के निवासी तबरेज (40), जमील (30), फिरोज (27) व हसनैन (30) लग्जरी कार से तमकुहीराज की तरफ जा रहे थे। बगही गांव के सामने हादसा हो गया। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद भाग निकले स्कार्पियो की तलाश की जा रही है।

जमीन के विवाद में मारपीट, तीन घायल
खड्डा। थाना क्षेत्र के डोमनछपरा गांव में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तनाव को देखते हुए तत्परता दिखाई। घायलों का तत्काल इलाज कराया। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चर्चित गांव डोमन छपरा निवासी हजारी की एक ही पुत्री है, उनकी देखभाल बेटी-दामाद व नाती करते हैं। हजारी का पट्टीदार फिरोज उस जमीन पर अपना हक जताता है। इसका विवाद ज्यादा दिनों से चल रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को घड़ारी के हिस्से को लेकर खार खाए फिरोज व उसके पुत्रों ने हजारी व इनकी पत्नी, नाती के साथ मारपीट शुरू कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए।

यह देख गांव के लोग लामबंद हो गए, जिससे तनाव बढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही खड्डा व हनुमानगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम गांव में पहुंची और मामले को काबू में किया। घायलों का इलाज कराया गया। फिरोज मौके से फरार हो गया, जबकि कुछ लोग पकड़ में आ गए। दोनों पक्षों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने आई।

लोगों ने बताया कि फिरोज पशु तस्करी के लिए कुख्यात है। इस पर कई थाने में मुकदमे दर्ज हैं। खड्डा पुलिस को भी तलाश है। प्रभारी निरीक्षक खडडा संजय कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही गांव में पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें