फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात दो घरों से लाखों की चोरी

Mon, 03 Jun 2019 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुरमौटा मंझरिया गांव के एक घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेकुआटार। कसया क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया एवं सोहसा मठिया में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चुरा ले गए। दो घरों में चोरी का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने चोर को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

कुरमौटा मंझरिया निवासी कैलाश ओझा के परिजन घर में ताला बंदकर रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार की रात उनके घर में चोरी हो गई। गांव के उत्तर सिवान में टूटा बाक्स आदि फेंका मिला। पीड़ित कैलाश ओझा ने बताया कि 15 हजार रुपये और सोने का मंगल सूत्र, सोने व चांदी के कई जेवरात व कपड़े चोरी हो गए हैं।
 

उनके पड़ोसी हरिवंश ओझा के घर भी चोर घुसे और उनकी पत्नी का मंगलसूत्र छीन ले गए। इसी तरह अशोक ओझा के यहां शटर काटने का प्रयास किया गया। बड़की मंझरिया में मंगल शर्मा के टिनशेड में नकब लगाकर अंदर घुसे चोरों ने दस हजार रुपये निकाल लिया।

विज्ञापन

 

इसी बीच ईंट गिरने की आवाज सुनकर लोग जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे बैठा लिया और कसया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई।


उसी रात सोहसा मठिया निवासी ललता प्रसाद के घर की कच्ची दीवार में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन परिजनों के जाग जाने से चोर भाग गए। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। चोरी का सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए चोर को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें