फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल्की कम दिया तो दुकानदार ने चाटवाले को मारा चाकू, गंभीर

Mon, 03 Jun 2019 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। धर्मशाला बाजार चौराहे पर एक फुल्की कम देने पर दुकानदार ने चाट वाले को चाकू मार दिया। पुलिस ने जख्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बिछिया के जंगल मातादीन निवासी अकबर अली का बेटा राज गोरखनाथ के धर्मशाला बाजार में ठेले पर चाट की दुकान लगाता है। रविवार को शाम में चार बजे पड़ोस का दुकानदार फुल्की खाने पहुंचा। उसने 20 रुपये की फुल्की मांगी। एक फुल्की कम देने का आरोप लगाते हुए वह राज से झगड़ा करने लगा। दुकानदार ने इसी बीच राज को पेट में चाकू मार दिया। जख्मी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें