उनके पड़ोसी हरिवंश ओझा के घर भी चोर घुसे और उनकी पत्नी का मंगलसूत्र छीन ले गए। इसी तरह अशोक ओझा के यहां शटर काटने का प्रयास किया गया। बड़की मंझरिया में मंगल शर्मा के टिनशेड में नकब लगाकर अंदर घुसे चोरों ने दस हजार रुपये निकाल लिया।
इसी बीच ईंट गिरने की आवाज सुनकर लोग जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे बैठा लिया और कसया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
उसी रात सोहसा मठिया निवासी ललता प्रसाद के घर की कच्ची दीवार में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन परिजनों के जाग जाने से चोर भाग गए। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। चोरी का सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए चोर को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।