पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के कोठिलवा गांव की महिला ने अपने देवर और देवरानी से खतरे की आशंका जताई है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूनम पत्नी स्व. मुनीब प्रसाद ने तहरीर में लिखा है कि उसका मायका जंगल खिरकिया में है। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। तीन साल की एक बेटी भी है। उसके पति मुनीब की पिछले साल सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद से देवर और देवरानी संपत्ति हड़पने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। 24 मई की रात जंगल अमवा निवासी रिश्तेदार के घर शादी में गई थी। उस शादी में देवर व देवरानी भी आए थे। आरोप है कि रात में लौटते समय दोनों ने पकड़ लिया और गला कसकर मारने का प्रयास किया।