फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगहा पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का केस

Tue, 21 May 2019 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
खड्डा। अपने मामा के घर बिहार के बगहा क्षेत्र में गई किशोरी के साथ सोमवार की रात दुष्कर्म के मामले में जटहां थाने पर केस दर्ज कराने पहुंची किशोरी को पुलिस ने डांट कर भगा दिया। बाद में बगहा के महिला थाने में पहुंची किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता किशोरी कुशीनगर जिले के जटहां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वह बिहार के पुलिस जिला बगहा के धनहा थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी। 19 मई की रात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस सीमा क्षेत्र से अनजान किशोरी जटहां थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

आरोप है कि जटहां पुलिस ने सहयोग करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। उसके बाद किशोरी बगहा पहुंची। बगहा महिला थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। बगहा महिला थाना प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया कि यूपी क्षेत्र की पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर में जटहां थाना जाने की बात लिखी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें