फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी लदा टेलर पलटा, दबने से बच्चे की मौत

Sun, 21 Oct 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे में मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे के मथुरा नगर मोहल्ले में गिट्टी लदा टेलर पलट जाने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल इस बालक को रामकोला सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जाते समय रास्ते में बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


मथुरा नगर निवासी अरविंद वर्मा का पांच वर्षीय पुत्र कान्हा रविवार को दोपहर करीब तीन बजे घर के पास खेल रहा था। वहीं गिट्टी लदा टेलर खड़ा था, जिसमें ट्रैक्टर जुड़ा नहीं था। टेलर से मजदूर गिट्टी उतार रहे थे, जैसे ही टेलर हल्का हुआ आगे का सिरा ऊपर उठा और फिर नीचे गिर गया। उसकी चपेट में आ जाने से कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।

खून से लथपथ इस बालक को परिवार के लोग तत्काल रामकोला सीएचसी ले आए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि उमेश गोंड और हियुवा के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा पहुंचे और हादसे के संबंध में जानकारी ली। तब तक पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें