फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा विवाद में घंटों फंसी रही छोटी गंडक नदी में लाश
विज्ञापन

कसया। छोटी गंडक नदी में हेतिमपुर के पास मिली लाश घंटों देवरिया और कसया पुलिस के सीमा विवाद में फंसी रही। मामला न सुलझता देख कसया पुलिस ने नदी से लाश को निकालकर कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
छोटी गंडक नदी में एनएच 28 के पुल के नीचे एक लाश दिखाई दी। आस पास के लोगों ने देखकर शोर मचाया। इस पर भीड़ के साथ यहां से गुजरने वाले राहगीर भी आकर खड़े हो गए। इसकी सूचना मिलने पर कसया और देवरिया पुलिस पहुंची, लेकिन एक-दूसरे पर सीमा क्षेत्र में पड़ने की बात को लेकर घंटों तक लाश नदी में ही पड़ी रही। कसया पुलिस ने फिर मामले को उलझता देख लाश को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की अंगुलियां गल गई हैं। शरीर पर सफेद दाग हैं। लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 50 वर्ष प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें