पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
मां ने दहेज के लिए पुत्री को लापता करने का लगाया था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पुरंदरपुर। क्षेत्र के अचलगढ़ वनग्राम की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट और लापता करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुरंदरपुर क्षेत्र के वनग्राम अचलगढ़ निवासी विमला ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी पाना की शादी सुरेंद्र उर्फ सागर निवासी ललाइन पैसिया के साथ हुई है। शादी के बाद से ही दहेज के लिए पति, ससुर उदय राज, सास फूल कुमारी, ननद सोनी सहित अन्य लोग बेटी के साथ मारपीट कर उसे लापता कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद जब बेटी के घर पहुंचीं तो ससुराल के लोगों ने जानकारी देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, ससुर, ननद पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। थानेदार दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जा रही है।