फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र साधना के लिए बालिका के बलि देने के प्रयास का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। मासूम को तंत्र साधना के लिए बलि देने के प्रयास के मामले में 24 घंटे बाद भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। इस घटना के बाद से बालिका अभी भी सदमे में है। बालिका के पिता ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है। गांव के लोगों ने भी आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग एसओ खड्डा से की है। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार गांव में मंगलवार की रात तीन वर्ष की बच्ची घर के अन्य सदस्यों के साथ बाहर बरामदे में सो रही थी। पड़ोस का रहने वाले अधेड़ व्यक्ति देर रात उसे अपने घर की छत पर उठा ले गया और वहां तंत्र साधना के लिए बालिका की बलि चढ़ाने की तैयारी में जुटा था। इसी दौरान हल्ला होने पर वह बालिका को छोड़कर भाग निकला। घर व गांव के लोग जब वहां पहुंचे बालिका निर्वस्त्र थी। सदमे के चलते वह बोल नहीं पा रही थी। पड़ोस की छत पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने लोगों को वाकये की जानकारी दी थी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। घरवाले बच्ची को खड्डा सीएचसी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। इस मामले में परिजनों की तरफ से बुधवार को ही खड्डा थाने में तहरीर दी गई थी। परंतु बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तक न तो केस दर्ज हुआ था न ही आरोपी को पकड़ा जा सका था। बच्ची के पिता ने आरोपी पर गलत कार्य की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में खड्डा के नए थानेदार विनय कुमार पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि आरोपी पहले से ही तंत्र साधना के लिए बदनाम है। लड़की के पिता ने जो आशंका जताई है, उसकी भी जांच करा ली जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें