कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के भठवा गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने 40 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक बाइक से इसे बेचने के लिए जा रहा था। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एसओ उमाशंकर यादव के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर वे तथा एसआई चौथीराम यादव पुलिस फोर्स के साथ बुधवार की देर शाम बघौचघाट जाने वाले सड़क पर भठवा गांव व नरायनपुर कोठी के बीच खड़े थे। वहां एक युवक बाइक से आता दिखा। युवक को पकड़कर बाइक पर पीछे बंधे समान की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा रखा था। एसओ के अनुसार आरोपी अभिजीत चौरसिया ने बताया कि वह बिहार से गांजा लाकर यहां बेचता है।