फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की हो रही थी ढलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिक्सचर मशीन का डोंगा गिरने से गृहस्वामी की मौत
विज्ञापन

फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बेलवा कारखाना में अपने मकान की छत का काम करा रहे 50 वर्षीय एक व्यक्ति के ऊपर ढलाई करने वाली मशीन का डोंगा गिर गया। आनन-फानन फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस गांव के मौलवी अंसारी मंगलवार को अपने घर के छत ढलवा रहे थे। शाम चार बजे छत ढालने का काम अंतिम चरण में था, तभी मिक्सचर मशीन का डोंगा टूटकर उनके ऊपर गिर गया, वह अचेत होकर गिर पड़े। वहां अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मौलवी को मृत घोषित कर दिया। परिवार में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें