फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Sun, 22 Oct 2017 06:57 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से कार में लगी अाग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पटहेरवा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के काजीपुर चौराहा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से रविवार को दोपहर में गुजर रही एक कार में अचानक आग लग गई। इससे गाड़ी में बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। गाड़ी में बैठे वाहन स्वामी, उनकी पत्नी और छोटी बच्ची बाल बाल बचे।
विज्ञापन


क्षेत्र के धौरहरा निवासी प्रफुल्ल श्रीवास्तव अपनी पत्नी जूही व पुत्री के साथ रविवार को दिन के करीब दो बजे ससुराल पटहेरवा जा रहे थे। ये लोग फाजिल नगर से आगे पहुंचे ही थे कि एनएच पर स्थित काजीपुर चौराहे के पास अचानक वायर के जलने की गंध आने लगी। गाड़ी में बैठे ये लोग अभी कुछ समझ पाते कि ड्राइवर के बगल वाली सीट के आगे व शीशे के आगे बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं। तुरंत फाटक खोलकर ये लोग बाहर निकल कर भागे और चौराहे पर पहुंचकर लोगों को कार में आग लगने की सूचना दी। वहां मौजूद लोग बाल्टियों में पानी लेकर पहुंचे और आग बुझाई। माना जा रहा है कि आग कार के एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी । सूचना मिलने पर पटहेरवा से पहुंचे प्रफुल्ल के ससुराल के लोग इन्हें दूसरे वाहन से घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें