फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सोने के गहने, नगदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल(ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत जोल में शातिरों ने रिहायशी मकान में चोरी की। शातिर घर से सोने के जेवरात सहित 20 हजार की नगदी ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर फरार हैं। चोरी के वक्त घर में कोई भी नही था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टकोली निवासी चकित्सा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अपने निजी कार्य से बाहर गए हुए थे। जब वे रविवार सुबह लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। 20 हजार की नगदी, दो सोने की चूड़ियां गायब थीं।

इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। घर में पारिवारिक सदस्य न होने के चलते शातिरों ने इसका फायदा उठाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। क्षेत्र में चोरी की वारदात के बाद दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी बंगाणा कमल नैन शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें