कुशीनगर में पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के रामकोला टोला स्थित श्मशान घाट पर कमर तक पानी भरा होने की वजह से शव का दाह संस्कार करने आए लोग नाराज हो गए। शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटा तक धरना प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि श्मशान घाट पर मिट्टी न भरवाने के कारण यह स्थिति हुई है। अब शव का दाह संस्कार कहां करें।
पटहेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। उसके बाद लोगों ने एक खेत में शव का अंतिम संस्कार किया।
करमैनी गांव के रामकोला टोला निवासी शिव प्रसाद की पत्नी कइलेश्वरी देवी (60) का सोमवार की शाम सात बजे निधन हो गया था। मंगलवार की सुबह दस बजे ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर ले गए। वहां कमर तक पानी भरा हुआ था। यह देख ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों संग मिलकर सड़क पर शव को रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें: अचानक मोबाइल में आया आपदा का मैसज, सकते में आए लोग; जानिए क्या है वजह