बीजेपी शासन में देश और मजबूत हुआः उपेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। रामकोला रोड स्थित होटल में शनिवार को भाजपा की तरफ से प्रबुद्घ सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनधन, उज्जवला, सौभाग्य, स्टार्टअप, स्टैंडअप, आयुष्मान भारत, सुकन्या, अटल पेंशन योजना समेत कई योजनाएं संचालित की हैं। सबका साथ, सबका विकास की परिकल्पना लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार किया है। इससे भारत आंतरिक ही नहीं अपितु विश्व पटल पर शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचान बनी। कार्यक्रम को फालिनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, दिवाकर मणि, धनंजय तिवारी, मोहन चौहान, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, संजीव दीक्षित, सुदर्शन पाल, अमित पांडेय, प्रदीप पांडेय, विवेकानंद शुक्ल, सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।