फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सफर होगा कूल: गोरखपुर से तमकुहीराज तक एसी ई-बस का ट्रायल शुरू; प्रदूषण फ्री यात्रा-किराया कम, सफर आरामदायक

Sun, 10 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

परिवहन निगम ने यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए ट्रायल के तौर पर पहली बार गोरखपुर से तमकुहीरोड तक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस के संचालन की मंजूरी दी है। हालांकि, इस बस का संचालन ट्रायल के तौर पर अभी गोरखपुर से तमकुहीराज तक ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर से तमकुहीरोड तक के लिए स्वीकृत वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तरफ से गोरखपुर से तमकुहीरोड तक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू किया गया है। इस बस का संचालन ट्रायल के तौर पर अभी गोरखपुर से तमकुहीराज तक किया जा रहा है। ट्रायल सफल होने पर उसका संचालन तमकुहीरोड तक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


तमकुहीरोड यूपी-बिहार बार्डर का एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है। यहां से नियमित बड़ी संख्या में यात्री निगम की बसों से यात्रा करते हैं। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सेवरही कस्बा में सरकारी बस स्टैंड का भी निर्माण कराया जा रहा है।

परिवहन निगम ने यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए ट्रायल के तौर पर पहली बार गोरखपुर से तमकुहीरोड तक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस के संचालन की मंजूरी दी है। हालांकि, इस बस का संचालन ट्रायल के तौर पर अभी गोरखपुर से तमकुहीराज तक ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

यदि बस संचालन का ट्रायल का सफल रहा तो आने वाले दस दिन के भीतर इस बस का संचालन गोरखपुर से तमकुहीरोड वाया तमकुहीराज के रास्ते शुरू करा दिया जाएगा। इस संबंध में परिवहन निगम गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार ने बताया कि गोरखपुर से तमकुहीरोड तक एसी इलेक्ट्रिक बस संचालन की मंजूरी दी गई है।

अभी ट्रायल के तौर पर इस बस का संचालन तमकुहीराज तक किया जा रहा है। दस दिन के भीतर इसका संचालन तमकुहीरोड तक शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें