फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में मातम: खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे 3 मासूम, तीनों की मौत- भरा बारिश का पानी बना जानलेवा

Sat, 09 May 2026 11:01 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

कुशीनगर जिले के ईंट भट्टे में एक दुखद हादसा हो गया। भट्टे के पास खुदे गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। 4 मासूम बच्चे खेलते खेलते इसी गड्ढे में जा गिरे। एक बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला गया, जबकि तीन बच्चों को निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे तो तीनों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर पर जुटे परिजन व पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार सुबह कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईट भट्ठे पर ईट के लिए मिट्टी निकाले गए गड्ढे में बरसात का पानी भरा था, जिसमें चार मासूम बच्चे खेलते खेलते गिर गए। इसमें से एक बच्चा किसी तरह गड्ढे से निकलकर बाहर निकल आया और परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंच परिजन सभी बच्चों को बाहर निकाले और सीएचसी कसया ले आए, जहां डॉक्टरों ने तीनो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे दीनापट्टी गांव स्थित  पंकज ईट उद्योग भट्टे पर छत्तीसगढ़ के मजदूर परिवार मजदूरी कर जीवकोपार्जन करते है।

घटना के दिन सभी परिजन भट्ठे पर कार्य कर रहे थे वहीं उनके बच्चे अभय (3) पुत्र पंचु निवासी फरहदा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़, अनन्या (7) पुत्री लखन निवासी अकलतारा जिला जांजगीर चांपा बाना छत्तीसगढ़, अनुष्का (ढाई वर्ष) पुत्री सुखन निवासी फरहदा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक और बच्चे के साथ खेल रहे थे। खेलते खेलते ईट बनाने के लिए निकाले गए मिट्टी से बने गड्ढे के समीप पहुंच गए, जहां गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन

चारों बच्चे खेलते खेलते पानी में गिर गए। जिसमें से एक बच्ची जैसे तैसे गड्ढे से किसी तरह बाहर निकलकर रोते चिल्लाते काम कर रहे परिजनों के पास गई और बताई। मौके पर पहुंचे परिजन तीनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकालकर सीएचसी कसया लाए जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

इस संबंध में हल्का दरोगा वरुणेश उपाध्याय ने बताया कि भट्ठे पर कार्य करने वाले मजदूर के बच्चे खेल रहे थे और गड्ढे में गिर गए जिससे उनकी मौत गई। तीनों शव को पीएम के लिए भेज विधिक कार्रवाई किया जा रहा है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें