फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Wed, 22 Jul 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कोटवा एसडीओ को ज्ञापन सौंपते संविदा विधुत कर्मी ।संवाद
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर कोटवा एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। बिजली कर्मियों ने अतिरिक्त कार्य कराए जाने का विरोध जताया।
विज्ञापन

संविदा विद्युत मजदूर संगठन के पदाधिकारी राकेश भारती की अगुवाई में कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनसे तय जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। कर्मियों की मांग है कि विभाग अतिरिक्त कार्य कराना चाहता है तो सक्षम अधिकारी इसके लिए लिखित आदेश जारी करें। चेताया है कि बिना लिखित आदेश के कोई भी संविदा कर्मी अतिरिक्त कार्य नहीं करेगा। यदि संगठन की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। इस दौरान दर्जनों संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें