फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मदनी मस्जिद के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र

Fri, 14 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुशीनगर के हाटा कस्बे में बनी मदनी मस्जिद पर कार्रवाई के बाद पहुंचे थे प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

पडरौना। नक्शा से अधिक हिस्से में सरकारी जमीन पर बनी मदनी मस्जिद के निर्माण का कुछ हिस्सा ध्वस्त होने के बाद राजनीतिक मामला गरमा गया है। 12 फरवरी को पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मस्जिद के पक्षकारों से मिलने के बाद राज्यपाल को आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर प्रदेश सरकार से स्पष्टीकरण मांगने और केंद्र सरकार को प्रदेश सरकार की ओर से अपनाई गई सांप्रदायिक नीतियों के बारे में जानकारी देने की मांग की है।
विज्ञापन

हाटा कस्बे में निर्माणाधीन मदनी मस्जिद का निर्माण नगर पालिका ओर से जारी किए गए नक्शे से बढ़कर कराया गया था। इस मामले में तीन बार नोटिस देने के बाद भी मस्जिद के पक्षकारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से मस्जिद का कुछ हिस्से को ध्वस्त करा दिया। इसके बाद राजनीतिक दलों नेता पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से राज्यपाल को लिखे गए पत्र में जिक्र किया गया है कि 26 साल से मदनी मस्जिद का निर्माण हो रहा है। यह कार्रवाई पहले ही क्यों नहीं की गई। मस्जिद पक्षकारों ने बताया कि आठ फरवरी तक हाईकोर्ट से स्टे लिया था। मस्जिद की जमीन विवादित नहीं थी। विवाद पर न्यायालय का निर्णय आने तक सरकार को प्रतीक्षा करना चाहिए, हाल में ही में हाईकोर्ट ने भी बुलडोजर की कार्रवाई पर टिप्पणी कर चुका है, बावजूद सरकार नहीं चेत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें