पडरौना। थाना सेवरही पुलिस ने दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट में एक नफर वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिले में वांछित व वारंटी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना सेवरही पुलिस ने एक नफर वारंटी राजेश पुत्र भुलई निवासी पिपराघाट मुस्तकील टोला गोला थाना सेवरही को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।