फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लोगों से माफी मांगे पीएम : राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोगों से माफी मांगे पीएम : राजकुमार
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पीएम को याद दिलाया चीनी मिल चलाने का वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सात वर्ष पहले चुनावी जनसभा में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पडरौना चीनी मिल सरकार बनने पर सौ दिन में चलाने का वादा किया था। जिले के लोगों ने तो अपना वादा पूरा कर दिया, लेकिन उन्होंने चीनी मिल चलाने का वादा अभी तक पूरा नहीं किया है। अपना वादा पूरा नहीं करने पर उन्हें जिले के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

यह कहना है कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह का। वे मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपनी बात पूरी न करने पर लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार बनने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा किया था। लेकिन उनका यह वादा आज तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें