फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक की अगुवाई में धरना

Wed, 11 May 2016 11:43 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
दुदही-बरवापट्टी क्षतिग्रस्त मार्ग को बनवाने की मांग को लेकर धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। कांग्रेस नेता तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कस्बे में स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में दुदही-बरवापट्टी क्षतिग्रस्त मार्ग को बनवाने की मांग को लेकर धरना दिया। दो घंटे तक चले धरने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने क्षतिग्रस्त मार्ग पर शीघ्र काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। विधायक के साथ धरने पर बैठे ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पंचानंद मिश्र, बंधू प्रसाद, गुड्डू पासवान, मनोज, प्रभू, रमाकांत, राजेश पाल, विनोद सिंह, सामंती देवी, राजू, संतोष, बजरंगी, विकास, अशरफी, भगवान, विश्वनाथ, अवधेश, छेदी, हरेंद्र, शिवमंगल, हृदयानंद, दिनेश कुमार, वकील, अर्जुन, निप्पू, रामनरेश संतोष, रमायन आदि का कहना था कि दुदही-बरवापट्टी मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो  चुका है।
इसे बनवाने के लिए कई बार पूर्व में आंदोलन भी किया जा चुका है।

इसके बावजूद अब तक क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। जबकि इस मार्ग से आसपास के 30 गांवों के लोगों का आना जाना रहता है। गत आठ वर्षों से यह मार्ग बदहाली का शिकार है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। विधायक अजय कुमार लल्लू ने अपने संबोधन में कहा कि मानसून करीब है और शीघ्र क्षतिग्रस्त सड़क बनाने का कार्य शुरू हुआ तो इस मार्ग से जुडे़ गांवों के लोगों के लिए दिक्कत और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। विधायक की अगुवाई में धरने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल व पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुल्तान अहमद ने सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें