फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में बने हैं यह सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना कनेक्शन रोशन हो रहे सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की 77 ग्राम पंचायतों में बने हैं
विद्युत निगम के अभियंता इस प्रकरण से हैं अनजान
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की 77 ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालय बिना विद्युत निगम से कनेक्शन लिए ही रोशन किए जा रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इससे विद्युत निगम के अभियंता बेखबर हैं।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की 77 ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज विभाग की ओर से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इन शौचालयों में पानी के लिए टंकी भी लगाई गई हैं। पानी आपूर्ति के लिए सभी शौचालयों में टुल्लू पंप लगे हैं। बताया जा रहा है कि लगभग दो वर्ष से इन शौचालयों में विद्युत निगम से बिना अनुमति लिए कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपभोग किया जा रहा है। गांवों में बने शौचालय खुले स्थान पर होने के बावजूद इनमें जोड़े गए कनेक्शन की जांच के लिए विद्युत निगम के जिम्मेदार नहीं जा रहे हैं। इस संबंध में रामपुर कोटवा विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ संजय यादव का कहना हैं कि वह अभी नए आए हैं। पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक शौचालय का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सभी का स्थायी कनेक्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें