फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: काॅमर्शियल गैस के दाम बढ़े... होटल के भोजन और चाय पर महंगाई का अंदेशा

Sun, 03 May 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में एकमुश्त 993 रुपये रुपये की बढ़ोतरी ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। एक महीने में दूसरी बार कीमत बढ़ने का असर सीधे होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर पड़ेगा। कारोबारियों के मुताबिक, लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच कीमतों में उछाल का अब कारोबार पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

छह मार्च को कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में 119 रुपये की वृद्धि के बाद व्यावसायिक सिलिंडर 2,140 रुपये में मिल रहे थे। अब 933 रुपये की एकमुश्त बढ़ोतरी से इसकी कीमत 3,133 रुपये हो गई है। इससे होटल में खाना बनाने की लागत में इजाफा होगा। गैस की मूल्य वृद्धि आगामी दिनों में मेन्यू के दाम बढ़ने की वजह बनेगी। फिलहाल, ग्राहक कहीं और न जाएं, इसलिए होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों को कीमतों से समझौता भी करना पड़ सकता है।
दूसरी ओर, छोटे कारोबारियों के लिए मुनाफा बचा पाना अब किसी चुनौती से कम नहीं रहेगा। व्यावसायिक सिलिंडर की महंगाई से घरेलू उपभोक्ता भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होंगे। बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थ, पैकेज्ड आइटम, फास्ट फूड आदि महंगे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें