फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानक पूरा करने वाले कॉलेजों को मिलेगी परीक्षा केंद्र बनाने में प्राथमिकता

Fri, 12 Dec 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा परीक्षा वर्ष 2026 की परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में जनपदीय समिति की बैठक हुई। इसमें परीक्षा केंद्र निर्धारण में अत्यंत संवेदनशीलता बरतते हुए पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं मानक आधारित व्यवस्था के अनुरूप निर्धारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण से संबंधित 133 ऑनलाइन आपत्तियां मिली हैं। इसमें पांच परीक्षा केंद्रों के निरस्तीकरण, 72 विद्यालयों ने नए केंद्र बनाने और 42 आपत्तियां अधिक दूरी से संबंधित हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जिन विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की गई है, उनके संबंध में परिषद की तरफ से निर्धारित मानकों की उपलब्धता पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय के साथ अन्याय नहीं होगा। योग्य विद्यालयों को केंद्र निर्धारण में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की यह प्रक्रिया विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने, परीक्षा प्रबंधन की पारदर्शिता बढ़ाने तथा बोर्ड परीक्षाओं की विश्वसनीयता को और मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम वैभव मिश्रा, डीआईओएस श्रवण कुमार, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें