फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस वालों ने नहीं सुनी शिकायत तो बन गया शोले का वीरू

Fri, 12 Dec 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुभाष चौक पर पानी की टंकी से कूदने की कोशिश करता युवक। संवाद         
विज्ञापन
पडरौना। एक ठेला चालक से विवाद की शिकायत नहीं सुने जाने और पुलिस वालों द्वारा कथित तौर पर फटकार कर भगाए जाने से आहत एक युवक शोले फिल्म का वीरू बन कर पानी की टंकी पर चढ़ गया। एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गया। पुलिस वालों ने काफी समझा-बुझा कर उसे नीचे उतारा और शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। इस कारण करीब डेढ़ घंटे तक वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सुखारी छपरा निवासी व्यास कुशवाहा (48) की पत्नी का कुछ महीने पहले कैंसर से निधन हो गया। परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई के लिए वह शहर में मिठाई की एक दुकान पर काम करने लगा। व्यास ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे वह नगर पालिका की पानी की टंकी के पास नहा रहा था, तभी उसका एक ठेला चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि ठेला चालक ने उसे वहां से भगा दिया। वह शिकायत लेकर सुभाष चौक पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन पुलिस वालों ने भी उसकी बात नहीं सुनी उल्टे उसे फटकार लगाते हुए भगा दिया। इससे आहत होकर वह सीधे पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह एसपी को मौके पर बुलाने और ठेला चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगा। आसपास के लोगों ने उसे उतरने को कहा पर उसने इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे समझा-बुझाकर करीब साढ़े 12 बजे नीचे उतारा। इस पूरे हंगामे के कारण करीब एक घंटे तक जाम भी लगा रहा। सीओ सदर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक किसी बात से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उसे समझा-बुझाकर उतारा गया और शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें