फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक सील

विज्ञापन
अवैध क्लिनिक को सील करती पुलिस व स्वास्थ्य टीम।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक सील
विज्ञापन

- तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं चौराहे पर स्थित क्लीनिक पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के छहूं चौराहे पर संचालित क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। अफसरों के निरीक्षण के दौरान वहां न तो कोई डॉक्टर उपलब्ध मिला और न ही क्लीनिक का पंजीकरण हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रुदवलिया गांव निवासी तारा देवी ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते उनके चार वर्षीय पुत्र आयुष की अंगुली कट गई। इस पत्र को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने डॉ. उमाशंकर नायक के नेतृत्व में टीम गठित कर उस क्लीनिक की जांच के निर्देश दिए। मंगलवार की देर शाम टीम तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं चौराहे पर पहुंची और क्लीनिक की जांच शुरू की। टीम को आते देख क्लीनिक संचालक मौके से भाग गया। क्लीनिक पर न तो कोई फार्मासिस्ट मिला और न ही उसका लाइसेंस। डॉक्टर भी मौके पर मौजूद नहीं थे। क्लीनिक को अवैध मानते हुए उसे सील कर दिया गया। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट दिनेश राय, वरिष्ठ लिपिक राजकिशोर, एक्सरे सहायक राम नयन सिंह, चालक मोतीलाल, एसएसआई श्रवण कुमार यादव, एसआई अभिषेक सिंह व कांस्टेबल विनीत सिंह मौजूद थे। इस संबंध में एसओ तुर्कपट्टी जेपी पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक के विरुद्ध तहरीर भेजी है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें