फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर भवन में पढ़ाई करते हैं स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर भवन में पढ़ाई करते हैं स्कूली बच्चे
विज्ञापन

- कस्बे का पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवन खस्ताहाल, परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवन समय पर देखरेख और मरम्मत नहीं होने से जर्जर हो गया है। इससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विद्यालय परिसर में लगा दो इंडिया मार्क टू हैंडपंप में एक खराब हो गया है। जो हैंडपंप ठीक है, उससे दूषित पानी निकलता है।
रामकोला कस्बे में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कुल 65 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। प्रधानाध्यापिका रीचा चौबे ने बताया कि विद्यालय भवन का निर्माण 1995 में हुआ था। इसके बाद आज तक स्कूल भवन का मरम्मत नहीं हुआ। मरम्मत के अभाव में यह भवन जर्जर हो गया है। विद्यालय का फर्श टूट चुका है। स्कूल की दीवार भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बच्चों को विद्यालय में बैठाकर पढ़ाने में शिक्षकों में दुर्घटना होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय मरम्मत कार्य के लिए धन नहीं है। रकम उपलब्ध होते ही मरम्मत करा दिया जाएगा। खराब पड़े इंडिया मार्क टू हैंडपंप को रिबोर कराने के लिए संबंधित को निर्देश दे दिया गया है।
अमरीश कुमार सिंह, ईओ, नगर पंचायत रामकोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें