फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुश्तैनी जमीन के विवाद में बच्चे पर गड़ासे से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर आरोपी पटीदार ने धारदार हथियार से बच्चे के पेट में किया वार
विज्ञापन

घायल का बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है इलाज, गांव में पुलिस तैनात
कसया थाना क्षेत्र की ग्रामसभा के मैनपुर के टोला खदही का मामला
सपहा। कसया थाना क्षेत्र की ग्रामसभा के मैनपुर के टोला खदही में रविवार को पुराने जमीन के विवाद को लेकर 12 वर्षीय बच्चे पर उसके पटीदार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बच्चे के पेट में गंभीर चोट आई है। आनन-फानन में घायल को परिजन ने कसया के एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
पुश्तैनी जमीन के पुराने विवाद में रविवार को टोला खदही के रहने वाले सूरज उर्फ टुनटुन कुशवाहा (22) ने घर में घुसकर अपने पटीदार कृष्णा उर्फ शिवम कुशवाहा (12) पर गड़ासे से हमला कर दिया। कृष्णा उर्फ शिवम कुशवाहा के पेट में गंभीर चोटें आई है। घायल का इलाज बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है, घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से बातचीत कर जानकारी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी सूरज के पिता की बीते शनिवार को मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार इसी को लेकर वह क्षुब्ध था और पुराना जमीन विवाद भी चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कसया इत्यानंद पाण्डेय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, गांव में पुलिस तैनात है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें