फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धोखे से जमीन बैनामा कराने के आरोपी दामाद का चालान

Tue, 13 May 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। एक बुजुर्ग से बेटी-दमाद द्वारा धोखाधड़ी कर जमीन लिखाने और बाद में उनकी सेवा नहीं करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर पर आरोपी दामाद को शांति भंग में चालान किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलामी छपरा निवासी शकील की कुल पांच बेटियां है। सबकी शादी हो गई है। इसमें एक लड़की की शादी पकड़ी बृजलाल निवासी बशरूद्दीन से हुई है।
विज्ञापन

शकील ने अपनी पैतृक जमीन में से सात कट्ठा जमीन दामाद बशरूद्दीन को बैनामा कर दिया था। इसी तरह अन्य दो बेटियों को भी जमीन बैनामा कर दिए हैं। बसरूद्दीन की पत्नी मायके में रहकर माता-पिता की सेवा करती थी।
उन्होंने बताया कुछ दिन बाद उनका झुकाव दूसरी बेटी की ओर हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर फर्जी बैनामा कराने व सेवा नहीं करने की तहरीर दी। पुलिस ने दामाद बशरूद्दीन को शांति भंग में चालान कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। दूसरी ओर इस मामले की चर्चा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें