सुकरौली। मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत डुमरी मालव में आयोजित मेगा कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, क्रॉप सर्वे और आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
सीडीओ ने कहा कि किसानों और पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और सुगमता से मिलना चाहिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री और क्रॉप सर्वे के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने पर जोर दिया, जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
इस दौरान बीडीओ उषा पाल, एडीओ पंचायत उषा कुशवाहा, एपीओ आलोक यादव, ग्राम विकास अधिकारी धीरज सिंह, ग्राम प्रधान विजय यादव आदि मौजूद रहे।