फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में 15 पर हत्या की कोशिश का केस

Tue, 03 Dec 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव में एक माह पूर्व आलू की फसल चराने से मना करने पर मारपीट में घायल महिला ने करीब 20 दिन बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने 15 लोगों पर हत्या की कोशिश समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बैकुंठपुर कोठी में पांच नवंबर को बैकुंठपुर कोठी गांव निवासी नंदलाल की आलू की फसल में पड़ोसी की बकरी चर रही थी। नंदलाल की पत्नी ने मना किया तो दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार व लाठी डंडे से हमला कर दिया। लड़के प्रमोद, संतोष एवं विनोद पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। हमलावरों घर में तोड़-फोड़ की। घायलों को थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने दुदही सीएचसी में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें