फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खलिहान से कब्जा हटाने के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Dec 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रामपुर बगहा के टोला साहबगंज के लोगों ने सोमवार को हियुवा नेता संजय सिंह मुन्ना के नेतृत्व में खलिहान की जमीन से कब्जा हटाने के लिए प्रदर्शन किया। एसडीएम योगेश्वर सिंह को ज्ञापन देकर कब्जा खाली नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कप्तानगंज तहसील परिसर में सोमवार को करीब 11 बजे पहुंचे गांव वालों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि गांव के लोगों ने खलिहान की जमीन पर कब्जा कर लिया है। तहसीलदार ने दिसंबर 2023 में बेदखली का आदेश दिया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ। इसको लेकर मुन्ना रौनियार पर प्राणघातक हमला भी किया गया था। एक आरोपी अब भी गांव में घूम कर और सोशल मीडिया पर धमका रहा है। तहसील प्रशासन व पुलिस सुस्त है। अगर गांव में कोई घटना होती है तो सभी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें