फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्थर उखाड़ने के दो मामलों में सात लोगों पर केस दर्ज

Fri, 20 Jun 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पैमाइश के बाद गाड़े गए पत्थर उखाड़ कर फेंकने के दो मामलों में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर बुजुर्ग निवासी प्रभावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि धारा-24 के अंतर्गत राजस्व टीम ने 16 जून को पैमाइश के बाद पत्थर गाड़कर सीमांकन कराया था।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के लल्लन, धर्मा देवी, बिट्टू और लल्लन की बहन ने पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, थाना क्षेत्र के गांव घोघरा निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा ने गांव के ही एक महिला पर खेत में लगे पत्थर को उखाड़ने का आरोप लगाया।
पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में आरोप लगाया कि खेत के विवाद को लेकर उनकी ओर से धारा-24 के अंतर्गत आदेश कराकर पैमाइश कराने के बाद राजस्व टीम ने खेत में पत्थर लगवाया गया था। उस पत्थर को उनके गांव के ही चंद्रावती देवी ने उखड़वा दिया। विरोध करने पर अखिलेश और नीलेश गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें