फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उद्घाटन हुए बीते गए 43 महीने, नहीं शुरू हुई उड़ान

Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2021 को भव्य कार्यक्रम में किया था। कई केंद्रीय मंत्री, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सहित तमाम सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट लोकार्पण के साक्षी बने थे। लेकिन एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का परिचालन अब तक नगण्य है।
विज्ञापन

लोकार्पण के 43 महीने बीत चुके हैं, लेकिन यहां से वीआईपी को छोड़ दें तो कोई उड़ान नहीं हो रही है। इसके चलते एयरवेज कंपनियों की सेवा लेने वाले के ग्राहकों की परेशानी बरकरार है और वह गोरखपुर और अन्य एयरपोर्ट से उड़ान भरने को मजबूर हैं।
एयरपोर्ट से उड़ान व तकनीकी, जमीन, पेड़ और टाॅवरों के विस्थापन सहित छोटी अन्य समस्याओं के समाधान की रफ्तार काफी सुस्त है। एयरपोर्ट अथॉरिटी व प्रशासन स्तर से भी इन समस्याओं के समाधान में तेजी नहीं दिखाई देता है। इन चुनिंदा समस्याओं की उलझी गुत्थी को सुलझाने में वर्षों से प्रशासन व अथाॅरिटी जुटा है, लेकिन किन्हीं न किन्हीं कारणों से कोई पेंच फंस जा रहा है। एयरपोर्ट से उड़ान न होने की दुर्दशा को लेकर आमजन में भी चाय की दुकान से नुक्कड़ तक चर्चा होती है। बता दें कि सांसद विजय दूबे कुशीनगर के बौद्ध सर्किट के महत्व व राजस्व नुकसान का हवाला देकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री के अलावा संसद में मुद्दा उठा चुके हैं। उड़ान आरंभ कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर रहा है। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का आगमन से कुछ सुगबुगाहट तेज हुई थी, लेकिन वह भी सकारात्मक नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें