फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होली पर बढ़ेंगे बसों के फेरे, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Thu, 06 Mar 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पडरौना डिपो की तरफ से निगम के अलावा अनुबंधित बस संचालकों को जारी किया पत्र
विज्ञापन

पडरौना। परिवहन निगम ने होली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लंबे से छोटे रूट पर यात्रियों को घर जाने में अब समस्या नहीं होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बसें आरक्षित रहेंगी। छोटे रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। एआरएम ने निगम के अलावा अनुबंधित संचालकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि फेरों की संख्या बढ़ाने पर नियमित संचालन के लिए तैयार रहें।
पडरौना डिपो की तरफ से 29 बसों का संचालन होता है। इसके अलावा 21 अनुबंधित बसें चलती हैं। निगम की तीन बसें लखनऊ और दो बसें दिल्ली के लिए नियमित संचालित हो रही हैं। निगम की बाकी बची बसों के अलावा सभी अनुबंधित बसों को लोकल रूट पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

होली को देखते हुए ट्रेन में सीटें फुल होने पर घर आने और जाने वाले यात्रियों की बस अड्डा पर पहले से ही यात्रियों की भीड़ आनी शुरू हो जाती है। पडरौना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि पडरौना बस अड्डा से साधारण और एसी बस मिलाकर कुल 29 बसें चलती है। इनमें से अभी पांच बसों को लंबी दूरी के लिए संचालित की जा रही हैं। बाकी बसों की जरूरत पड़ी तो उन्हें लंबी दूरी के लिए संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होली के नजदीक आते ही लंबी दूरी जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है। छोटी दूरी जाने वाले यात्रियों की भीड़ होली के एक-दो दिन पहले आती है। इनके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। ताकि, वह समय से अपने घर पहुंच सकें। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें