- एसपी ने पीस कमेटी की बैठक, शरारती तत्वों को पर कार्रवाई के निर्देश
रामकोला। रामकोला थाने में होली व रमजान को लेकर एसपी ने बुधवार शाम 5 बजे बैठक की। उन्होंने कहा कि होली के दिन ही जुमा की नमाज है। आपस में मिलकर त्योहार खुशी से मनाने की जरूरत है। अगर इसमें कोई भी व्यक्ति शरारत करता है या सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
रामकोला थाने मेें एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पहले पुलिस कर्मियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जहां भी कोई व्यक्ति शरारत करता पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। किसी को कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है।
बैठक के बाद नगर में पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। इस मौके पर एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार, होली के दिन जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रही है। मंगलवार को हनुमानगंज क्षेत्र के नरकहवा गांव में थानाध्यक्ष मनीष पांडेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। इसमें आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने ही अपील की। बैठक के बाद एसओ ने होलिका दहन वाले स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर एसआई रामसिंह, अखिलेश यादव, अमर यादव, अरविंद गिरी, जनार्दन यादव, केश्वर यादव आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा कप्तानगंज क्षेत्र के मथौली कस्बे स्थित पुलिस चौकी में एसएचओ धनबीर सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई।