फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे किनारे पेड़ से टकराई बस, यात्री सुरक्षित

विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। एनएच-28 पर पकवा इनार के समीप शनिवार को दिल्ली से बिहार जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। यात्रियों को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के भोरहर निवासी बस चालक मकिंद्र प्रसाद यादव शुक्रवार को करीब तीन बजे दिल्ली से यात्रियों को लेकर मोतिहारी के लिए निकले थे। शनिवार को बस पकवा इनार के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि हाईवे किनारे एक ट्रांसपोर्ट का सामान उतारने के बाद डीसीएम गलत दिशा से निकल रही थी। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कुशीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित कराया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क किनारे कराया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। बस की छत से यात्रियों का सामान उतारा गया। लोगों का कहना है कि बस की छत पर काफी मात्रा में सामान था। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें