फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। चित्रगुप्त नगर की 55 वर्षीय बिजैती देवी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र पप्पू चौरसिया ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में पप्पू चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी 55 वर्षीय मां बिजैती देवी किसी काम बाहर गई थीं। घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से हो गई थीं। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिल गई है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें