कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली में बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर तहसीलदार दिनेश कुमार और नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम सभा के पोखरी पर अवैध कब्जे को लेकर राजस्व और पुलिस टीम के साथ बुलडोजर चलाया गया जिसके चलते गांव में कई घंटों तक अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था
ग्राम सभा पटखौली के विजय सिंह द्वारा गांव के पोखरे पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण करने की शिकायत करते हुए जनवरी 2023 में एसडीएम कप्तानगंज कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया गया था जिसपर कोर्ट ने अवैध निर्माण को खाली करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन अवैध निर्माण खाली नहीं होने पर शिकायत करता विजय सिंह ने मार्च 2025को इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुकदमा दाखिल करते हुए अवैध निर्माण को खाली कराने की मांग किया गया था जिसपर हाईकोट ने प्रशासन को अवैध निर्माण को खाली कराने का आदेश जारी किया गया था जिसको पालन करते हुए तहसीलदार दिनेश कुमार और नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी के नेतृत्व में अवैध निर्माण पर चलाया गया बुलडोजर जिसके चलते पूरे गांव में चार घंटों से अधिक गहमा गहमी का माहौल बना हुआ था।