खड्डा। हनुमानगंज के टोला पडरहवा निवासी 59 वर्षीय परमात्मा पांडेय बृहस्पतिवार को बाइक से खड्डा जा रहे थे। अभी वे चीनी मिल के पास पहुंचे ही थे कि सेटरिंग का सामान लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आए परिजन उन्हें तुर्कहा सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।