फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश फिर बने जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रमेश फिर बने जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

बसपा की नई कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शुक्रवार को बसपा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। रमेश कुमार एक बार फिर बसपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्यामचंद खरवार, मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. बलराम, मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. मदनराम, सुरेश कुमार गौतम, हरेंद्र गौतम और गोरखपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विजय कुमार की सहमति पर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी में परमेश्वर कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, रामनाथ चौहान जिला महासचिव, लल्लन सिंह पटेल जिला संगठन मंत्री, मोहम्मद रफीउद्दीन जिला कोषाध्यक्ष व दिवाकर गौतम जिला बीसीएफ बनाए गए हैं। इसी तरह संदीप कुमार, ओमप्रकाश गौतम, सुधीर कुमार त्यागी, जयश्री प्रसाद, जयप्रकाश उर्फ मुन्ना, राजमंगल भारती, बैजू प्रसाद व मनोज जायसवाल जिला सचिव बनाए गए हैं। पार्टी की तरफ से सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की घोषणा भी की गई है। इनमें खड्डा से महेश प्रसाद, पडरौना से रितेश सागर, तमकुहीराज से जितेंद्र कुमार भारती, फाजिलनगर से उमेश भारती, कुशीनगर से विद्यासागर, हाटा से गिरधर प्रसाद और रामकोला से समरेंदर सिंह सैंथवार का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें