कसया। थाना क्षेत्र गांव महुई बुजुर्ग में 22 वर्षीय युवक का शव बुधवार को पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
ग्रामवासी विनोद पटेल का 22 वर्षीय पुत्र गणेश कुछ दिनों से अवसाद में था। बुधवार की सुबह पढ़ने के लिए स्कूल जा रहे बच्चों ने उसके खेत में ही पेड़ पर लटकता देखा तो शोर मचाया। मौके पर परिजनों ने शव घर ले जाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची कसया पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी।
परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना दिया। परिजन छोटी गंडक नदी के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि युवक आत्महत्या कर ली थी। पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।