फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डंडा लेकर तेंदुआ पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम

Thu, 23 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सरेह में जंगली सूअर और नीलगाय को पकड़ने के लिए शिकार की ओर से लगाए जाल में तेंदुआ फंस गया। इसकी जानकारी होने पर वन विभाग की टीम हाथ मेंं डंडा लेकर रेस्क्यू करने पहुंच गई। तेंदुए की दहाड़ और मौके की स्थिति को देख वनकर्मी पीछे हट गए।
विज्ञापन

तेंदुआ गांव की ओर न जाए इसके लिए वनकर्मियों ने जाल बिछा दिया और खड्डा से पिजड़ा मंगा लिया। डीएफओ पहुंचे तो लोगों को लगा कि अब तेंदुआ पकड़ लिया जाएगा, लेकिन बिना संसाधन पहुंचे डीएफओ को देख गांव वाले हंसने लगे। वह साथ में लेकर आए ड्रोन की मदद से जाल में फंसे तेंदुए की वास्तविक स्थिति को देखने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दिया। पूरे दिन टीम के साथ गांव वालों की भीड़ भी सरेह में जमी रही। शाम को रेस्क्यू के बाद तेंदुआ पिजड़े में कैद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें