फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में गड्ढे में मिला विवाहिता का शव

Fri, 31 Jul 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। सोंदिया गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे बरसाती पानी से भरे गड्ढे में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीयन देवी (35) पत्नी जितेंद्र चौहान, निवासी चौरा थाना पड़रौना कोतवाली क्षेत्र अपने दुर्घटना में घायल एवं बीमार भाई कोदई को देखने के लिए कुछ दिन पूर्व अपने मायके तुर्कपट्टी थाना के सोंदिया गांव आई थीं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह किसी कार्य से गांव से बाहर गई थीं लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शाम के समय राहगीरों ने सड़क किनारे बरसाती पानी से भरे गड्ढे में उनका शव देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
बताया जाता है कि मृतका का पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है।उनके दो नाबालिग पुत्र और एक पुत्री हैं।घटना की सूचना मिलते ही बच्चों समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया।थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें