फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई गई

Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
नवनिर्वाचित प्रमुख और बीडीसी का शपथ ग्रहण हुअाआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। कसया को छोड़कर जिले के अन्य सभी 13 ब्लॉकों में नवनिर्वाचित प्रमुख और बीडीसी का शपथ ग्रहण शुक्रवार को संपन्न हो गया। शपथ ग्रहण के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया था। इसके बाद ब्लॉकों में पहली बैठक भी हुई।
विज्ञापन


पडरौना से ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्वाचित हीरा प्रसाद ने जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा की मौजूदगी में शपथ लिया। उनके बाद ब्लॉक के सभी बीडीसी सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम में सपा से जुड़े कई लोग मौजूद थे, जिन्हाेंने समारोह के औचित्य पर अपने विचार व्यक्त किए। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार मोतीचक ब्लॉक परिसर में एसडीएम जेपी गुप्ता ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मुरली देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिला जज महातम प्रसाद, संजय पांडेय, सत्येंद्र दुबे, बबलू तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सुकरौली में भी एसडीएम जेपी गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रमुख सचिंद्र यादव के साथ समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर गुरुदत्त गिरि, राकेश मिश्र, राजेंद्र गुप्त, रामविलास यादव, सूर्यभान मिश्र आदि मौजूद रहे। हाटा ब्लॉक परिसर में एसडीएम जेपी गुप्ता ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख दुर्गावती देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर बीके पाठक, जगजीवन मिश्र, राजू बरनवाल, संतोष मिश्र, राकेश राव मौजूद थे। हाटा में शपथ ग्रहण के दौरान शपथ पत्र पढ़ने में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख दुर्गावती देवी को पति की मदद लेनी पड़ी। शपथ पत्र पढ़ने पर जब ब्लॉक प्रमुख को परेशानी होने लगी तो उनके पति और जिला पंचायत सदस्य लल्लन चौधरी ने उनके बगल में खड़े होकर शपथ पूरी कराई। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज एसडीएम गणेश प्रसाद सिंह ने ब्लॉक प्रमुख डॉ. उदयनारायन गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने 138 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, बीडीओ सतीश सिंह, एडीओ पंचायत मुक्तिनाथ सिंह, सपा नेता अवधेश राय, सुरेंद्र राय, मनेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह पटेल, आनंद कुशवाहा मौजूद थे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार नवनिर्वाचित प्रमुख अनीता सिंह को एसडीएम सचिन कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान डीडीओ बीके पाठक, बीडीओ, लालबहादुर सिंह, अष्टभुजा सिंह, अवधेश सिंह, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तमकुही के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ राय को एसडीएम गणेश प्रसाद सिंह ने शपथ दिलाई।

बीडीओ संजय श्रीवास्तव, नियामतुल्लाह, शिवजी राय, नारायणी शाही, एडीओ पंचायत रामअवध यादव, गोविंद मिश्र, पूनम गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।  खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अरुण कुमार राय ने ब्लॉक प्रमुख जिलाजीत यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद सभी बीडीसी सदस्यों ने शपथ ली। इस दौरान विधायक विजय दुबे, बिहार के पूर्व मंत्री राजेश सिंह, मोहन तिवारी, ताहिर लारी, संजय यादव, घनश्याम सिंह, संदीप श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव मौजूद थे। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम तमकुहीराज गणेश प्रसाद सिंह ने ब्लॉक प्रमुख कुशमावती वर्मा और सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई।

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, एमएलसी रामअवध यादव, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, इलियास अंसारी, ओमप्रकाश वर्मा, बीडीओ संजय श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख गुड़िया को एसडीएम सचिन सिंह ने शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में विधायक पूर्णमासी देहाती, बीडीओ राजाराम, संजय यादव, सुग्रीव प्रसाद संत, असलम अंसारी, बबलू यादव, घनश्याम यादव, बैजनाथ साहनी आदि मौजूद थे। जटहां बाजार एवं पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल को पीडी राजेंद्र प्रसाद ने शपथ दिलाई।

इसके बाद सभी बीडीसी सदस्यों ने शपथ ली। ओमप्रकाश यादव, विक्रमा यादव, सीडीपीओ पूजा रानी, चंद्रप्रकाश यादव, एडीओ पंचायत गिरीश सिंह आदि मौजूद थे। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल ने ब्लॉक प्रमुख रैबुनेशा को शपथ दिलाई। उसकेे बाद 109 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

इस दौरान विधान परिषद सदस्य रामअवध यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, इलियास अंसारी, रिजवान अंसारी, लखीचंद यादव सहित कई लोग मौजूद थे। कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे ने भी सभी सदस्यों के साथ शपथ ली। इस दौरान बीडीओ रघुनाथ सिंह, विधायक विजय दुबे, एडीओ पंचायत आशिक अली, श्यामचंद्र मणि आदि मौजूद थे।‌
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें