फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर कार्य करती है भाजपा : मोहन यादव

Fri, 31 May 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
फाजिलनगर/पटहेरवा/तमकुहीरोड। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को देवरिया लोकसभा क्षेत्र के फाजिलनगर और तमकुहीराज क्षेत्र में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मुद्दे पर कार्य करती है। भाजपा सरकार में समाज के सभी वर्ग का विकास हुआ है।
विज्ञापन

रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म और परिवार वाद की राजनीति नहीं करती। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नीति पर काम करती है। देश के विकास के लिए पुनः भाजपा की सरकार जरूरी है। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से पिछड़ी जाति का सम्मान बढ़ेगा और देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। अपनी कमियों और गरीबों के लूटे गए हक का हिसाब नहीं देना पड़े, इसके लिए इंडी गठबंधन वाले गुमराह कर वोट मांग रहे हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें