फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज के 200 बूथों की होगी वेब कास्टिंग

Fri, 31 May 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए 394 बूथों में से सभी वन्नरेबल और क्रिटिकल बूथों के साथ 200 बूथों की वेब कास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए सभी बूथों पर पाॅवर साॅकेट व निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था कर दी गई है। वहां अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

देवरिया लोकसभा सीट के लिए तमकुहीराज विधान सभा क्षेत्र में मतदान होना है। इसके लिए कुल 394 बूथ बनाए गए हैं। इनमें छह बूथों को वन्नरेबल और 17 को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। नगर पंचायत कार्यालय सेवरही के दो बूथों को मॉडल, प्राथमिक विद्यालय बभनौली के दो बूनों को महिला, प्राथमिक विद्यालय अहिरौली हनुमान सिंह व प्राथमिक विद्यालय सुमही मोहन सिंह स्थित एक-एक बूथ को युवा बूथ और आदर्श प्राथमिक विद्यालय पुरानी तमकुही के एक बूथ को दिव्यांग बूथ बनाया गया है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो सौ बूथों की वेब कास्टिंग कराने की व्यवस्था की है। इन बूथों पर आप कैमरे की नजर में हैं.. लिखवाया गया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर वेब कास्टिंग कराने वाले सभी बूथों पर पाॅवर साॅकेट व निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के साथ अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें